Thursday, October 18, 2012

वो अलग थे

वो अलग थे 
सो जुदा हो गए
एक पल में
शाख से जुड़े जुड़े 
जाने कब सूखी थी वो

पर

एक यकीन की जड़ थी 
कि थाम लेगा शाख शायद 
गिरने नहीं देगा
पर शाख थी विशाल 
बहुत
कितना और क्या संभालती
वो सूख कर गिर गयी

वो अलग थे
सो जुदा हो गए 


No comments:

Post a Comment